फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father and daughter assaulted in plot dispute; FIR registered against seven individuals, including five named accused.

Meerut News: प्लॉट विवाद में पिता-पुत्री से मारपीट, पांच नामजद समेत सात पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 06 Aug 2026 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Father and daughter assaulted in plot dispute; FIR registered against seven individuals, including five named accused.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव में प्लॉट के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। एक पक्ष ने पिता-पुत्री के साथ मारपीट करने और युवती से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बनवारीपुर निवासी सोहनवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के मनीष और शनि से उसका प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष विवादित प्लॉट पर दीवार निर्माण के लिए नींव की खुदाई कर रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने फावड़े से हमला करने का प्रयास किया। इसकी सूचना उन्होंने कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें थाने जाकर शिकायत देने की सलाह दी।
विज्ञापन

सोहनवीर का आरोप है कि वह अपनी बेटी और भाई खुशीराम के साथ थाने जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान बेटी के साथ अभद्रता की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मनीष, शनि, बलजोर , मुकेश , बादल तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed