फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fastag system unable to keep pace at Sewaya toll plaza

सिवाया टोल प्लाजा पर गति नहीं पकड़ पा रही फास्टैग व्यवस्था

Thu, 09 Jan 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fastag system unable to keep pace at Sewaya toll plaza
सिवाया टोल प्लाजा पर गति नहीं पकड़ पा रही फास्टैग व्यवस्था
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। सिवाया स्थित वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा पर लगभग 25 दिन पहले लागू की गई फास्टैग व्यवस्था यात्रियों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। फास्टैग व्यवस्था लागू होने के बाद से ही कैश की लाइनों में वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। फास्टैग की लाइन पर भी कुछ यहीं हाल है। स्कैनर द्वारा तेज गति से स्कैनिंग न करने के कारण फास्टैग लगी गाड़ियों को भी काफी देर तक खड़े रहना पड़ता है।
केंद्र सरकार ने देश के सभी टोल प्लाजा पर 15 दिसंबर से फास्टैग व्यवस्था लागू की थी। सिवाया टोल प्लाजा पर लगभग 10 हजार वाहनों पर टोल टैक्स वसूली के लिए फास्टैग लगा दिए गए हैं। विभिन्न कंपनी अभी भी टोल टैक्स पर कैंप लगाकर फास्टैग लगा रही है। लेकिन इसके बाद भी कोई व्यवस्था नहीं बन पाई है। फास्टैग व्यवस्था के लिए आठ लाइन व कैश वाले वाहनों के लिए चार लाइन रखी गई हैं। पिछले कई दिनों से फास्टैग वाली लाइन में भी समस्या बनी हुई है। स्कैनिंग धीमी गति से होने के कारण फास्टैग वाले वाहनों को भी इंतजार करना पड़ रहा है। जाम की समस्या को देखते हुए हैंडिड मशीन की व्यवस्था लागू की गई, लेकिन यह व्यवस्था भी जाम की समस्या को खत्म नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

टोल की गलती, यात्रियों को परेशानी
सिवाया टोल प्लाजा पर फास्टैग लाइन में आने वाले यात्रियों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। टोल प्लाजा की गलती का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। जिन लाइनों में फास्टैग की व्यवस्था की गई है। जब फास्टैग वाहन लगी गाड़ी बूथ पर पहुंचती है तो वहां पर स्कैनर की समस्या को लेकर विवाद उत्पन्न हो जाता है। कई दिनों से इस तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं, लेकिन टोल प्रबंधन ठीक व्यवस्था नहीं बना पा रहा है। बुधवार को भी एक चालक के साथ टोलकर्मियों ने सवाल करने पर अभद्रता की। उक्त यात्री ने टोलकर्मियों की एनएचएआई अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैश लाइन पर भी लगा जाम
सिवाया टोल प्लाजा पर बुधवार को कैश की चारों लाइनों में जाम लगा रहा। बारिश के बीच टोल प्लाजा पर जाम में फंसे वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। फास्टैग व्यवस्था लागू होने के बाद से ही कैश लाइन में जाम की समस्या से वाहन चालकों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।

स्कैनर से फास्टैग लगी गाड़ियों को स्कैन करने में दिक्कत आ रही है। जिसे सही करने के प्रयास किए जा रहे हैं। टोल कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी यात्री से अभद्रता न करें और टोल नहीं कटने पर उन्हें सहीं जानकारी देकर टैक्स की वसूली करें।
- प्रदीप चौधरी, मैनेजर, टोल प्लाजा सिवाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed