फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fastag lane : toll worker stand with handid machine

फास्टैग लेन से निकल रहे कम वाहन, कैश लेन पर हैंडिड मशीन लेकर खड़े कर्मचारी

Thu, 19 Dec 2019 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
fastag lane : toll worker stand with handid machine
मोदीपुरम। फास्टैग व्यवस्था लागू होने के चार दिन बाद भी सिवाया टोल प्लाजा पर व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। जहां फास्टैग लेन से कम ही वाहन गुजर रहे हैं, वहीं कैश लेन में वाहनों का अधिक दबाव होने के कारण जाम की समस्या बन रही है। हालांकि बुधवार को कैश लेन में टोलकर्मियों ने हैंडिड मशीन लेकर वाहनों के पास जाकर पर्ची काटी जिससे जाम से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

दरअसल 15 दिसंबर से देशभर के नेशनल हाईवे पर स्थित टोल पर फास्टैग व्यवस्था लागू हो गई है। यह फास्टैग वाहन पर लगा होगा और वाहन चालक को टोल पर रुकने की जरूरत नहीं होगी, जैसे ही वाहन टोल से गुजरेगा फास्टैग के जरिये टोल शुल्क स्वत: ही खाते से कट जाएगा। इस व्यवस्था को लागू हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी कम ही लोगों ने फास्टैग बनवाया है। ऐसे में फास्टैग लेन से गुजरने वाले वाहनों की संख्या कम है, जबकि कैश लेन पर वाहनों का दबाव ज्यादा है। इसके चलते वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिसके कारण जाम भी लग रहा है। लोगों की समस्या को देखते हुए टोल प्लाजा डायरेक्टर श्रीधर नारायण ने टोलकर्मियों को हैंडिड मशीन लेकर वाहनों के पास जाकर टोल शुल्क लेने के निर्देश दिए। बुधवार को मेरठ से दौराला की ओर लेन 1 व 2 जबकि दौराला से मेरठ की ओर लेन 11 व 12 पर टोलकर्मियों ने हैंडिड मशीन से पर्ची काटी। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक मशीन से भी पर्ची काटी गई। इस व्यवस्था से जाम से काफी हद तक राहत मिल गई। बुधवार को कैश लेन से जहां 8 हजार वाहन गुजरे वहीं फास्टैग वाले वाहनों की संख्या 3400 रही।
विज्ञापन

50 प्रतिशत फास्टैग वाहन
टोल प्लाजा मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया कि टोल पर एनएचएआई की और से भी फास्टैग दिए जा रहे है। करीब 50 प्रतिशत वाहन अब फास्ट टैग लेन से निकल रहे है। जल्द ही यह संख्या 80 प्रतिशत हो जाएगी। टोल के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि व्यवस्था बनाने के लिए कैश लेन पर अतिरिक्त टोलकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार सुधर रही व्यवस्था
टोल पर फास्टैग व्यवस्था लागू होने के बाद लगातार सुधार हो रहा है। टोल प्रबंधन द्वारा यात्रियों को फास्टैग के बारे में जागरूक किया जा रहा है। हालांकि अभी लोकल वाहनों को लेकर थोड़ी परेशानी आ रही है, उसमें भी सुधार किया जा रहा है। - श्रीधर नारायण, डायरेक्टर वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा
3400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed