फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farming : the farmers get not found twentry rupees of per quentil for cleaning and labour

खेती: गेहूं किसानों को वापस नहीं मिले 20 रुपये प्रति क्विंटल सफाई और ढुलाई के रुपये

Fri, 25 Sep 2020 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
farming : the farmers get not found  twentry rupees of per quentil for cleaning and labour
टैंक्टर टाली पर लदा गेहूं
मेरठ के खरखौदा/जानीखुर्द कस्बा में 2019 में तीन गेहूं क्रय केंद्रों पर 500 किसानों से 1925 प्रति क्विंटल के रेट पर करीब 13 हजार 11 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। किसानों से खरीदारी करते समय किसानों को चेक के बजाय सीधे खाते में धनराशि भेजी गई। किसानों से 20 रुपये प्रति क्विंटल लेकर चार्ज के रूप में करीब 2.60 लाख रुपये धनराशि ली गई।
विज्ञापन


गेहूं खरीद के करीब चार माह बाद भी अपने बकाए का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस मामले में न तो क्रय केंद्र प्रभारी और न ही विपणन अधिकारी कोई जवाब देने को तैयार हैं। वहीं जानी ब्लॉक में गांव पांचली खुर्द स्थित सहकारी समिति पर सरकारी गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन


इस पर एक हजार कुंतल गेहूं की खरीद की गई थी। क्रय केंद्र प्रभारी सोकेंद्र के अनुसार इस वर्ष लेबर चार्ज शासन से वापस नहीं किया गया है। इसलिए किसानों के खातों में यह धनराशि नहीं पहुंची। इस संबंध में शासन से भी कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिली गाइड लाइन
सरधना की मंडी में आरएफसी के गेहूं क्रय केंद्र पर इस वर्ष 29 किसानों ने 857 क्विंटल गेहूं बेचा था। एसएमआई केंद्र प्रभारी अर्चना तिवारी ने बताया कि किसानों के द्वारा इस बार कम गेहूं केंद्र पर बेचा गया था। सरकार द्वारा लेबर के रूप में किसानों को प्रति क्विंटल 20 रुपये देने की योजना इस बार लागू नहीं थी। इसलिए किसानों को उक्त धनराशि वापस नहीं मिली। शासन से अभी तक कोई गाइड लाइन प्राप्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed