फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farming is not just a means of livelihood, but also the economy of the country.

Meerut News: खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था

Fri, 05 Jun 2026 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Farming is not just a means of livelihood, but also the economy of the country.
कस्बे के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान गोष्ठी में मौजूद किसान स्रोत संवाद
- हस्तिनापुर से शुरू हुआ खेत बचाओ अभियान, किसानों को टिकाऊ खेती का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यू एजेंसी
हस्तिनापुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया।
मुख्य अतिथि सुनील पोसवाल ने कहा कि खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने किसानों से खेतों की उर्वरा शक्ति बनाए रखने, जल संसाधनों के संरक्षण और आधुनिक तकनीकों का समुचित उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. नवीन चंद्र ने किसानों को मृदा परीक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन तथा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के महत्व की जानकारी दी।
वैज्ञानिक डॉ. बीना यादव, डॉ. शुभम आर्य एवं डॉ. जेके आर्य ने किसानों को खेती की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। उप संभागीय कृषि प्रसार कार्यालय से विषय वस्तु विशेषज्ञ एवं तहसील स्तरीय मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रभारी डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि जनपद में अभियान के तहत 90 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी (कृषि), कृषि प्रसार कर्मियों और प्रगतिशील किसानों ने भी अपने विचार रखे। किसानों ने वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाने और खेतों की उत्पादकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed