फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmes meeting on 9th aug in expressway matter

कल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर होगी किसानों की पंचायत

Sun, 08 Aug 2021 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
farmes meeting on 9th aug in expressway matter
कल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर होगी किसानों की पंचायत
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से प्रभावित हुए किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। नौ अगस्त को किसान भोजपुर टोल प्लाजा पर बैठकर पंचायत करेंगे। इस पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को भी बुलाया गया है।
किसानों ने एलान कर दिया है कि इस दिन एक्सप्रेसवे पर यातायात को भी रोका जाएगा। मेरठ सहित 20 गांवों के किसान इस पंचायत में पहुंचने के लिए गांव-गांव लोगों से संपर्क कर रहे हैं। किसान पिछले दो वर्षों से एक्सप्रेसवे निर्माण के समय से ही कई मांग कर रहे हैं। उनकी मांगों पर कमिश्नर ने कई बार आश्वासन दिया, लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

दरअसल, किसान गांवों को जाने वाली सर्विस रोड, मुआवजा राशि में संशोधन सहित अन्य मांगों को लेकर अड़े हैं। कई बार प्रशासन ने किसानों की वार्ता एनएचएआई से कराई। वहीं, दिल्ली स्थित एनएचएआई अधिकारियों से भी किसान वार्ता कर चुुके हैं। इसके बाद भी किसी भी मांग पर विचार अभी तक नहीं किया गया। मेरठ से किसान नेता महबूब अली, डा.बबली गुर्जर, सतीश राठी के नेतृत्व में किसान पंचायत के लिए आगे आकर विरोध करने में जुटे हैं। इस संबंध में किसान नेताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed