फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FarmersProtest: Rakesh Tikai says Nation are with them in case of injustice, gov should listen

Kisan Andolan: बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले-अन्याय की स्थिति में देशभर के किसान उनके साथ, सरकार सुने बात

Tue, 13 Feb 2024 12:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Feb 2024 12:53 PM IST
सार

किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च पर किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए

विज्ञापन
FarmersProtest: Rakesh Tikai says Nation are with them in case of injustice, gov should listen
भाकियू नेता राकेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच तनातनी जारी है। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी पर बात नहीं बनने के बाद मंगलवार को किसानों ने दिल्ली मार्च शुरू कर  दिया। बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। पंजाब-हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। अंबाला के शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात है। न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए किसान दिल्ली आ रहे हैं। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इसे लेकर अपना बयान जारी किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मार्च (किसान) यूनियन द्वारा बुलाया गया है, लेकिन किसी भी अन्याय की स्थिति में देश भर के किसान हरियाणा-पंजाब के किसानों के साथ हैं। वे अपना पक्ष रखने आ रहे हैं और सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए! उन सभी के मुद्दे एक हैं। कर्ज माफी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना और एमएसपी के लिए कानून बनाना। उन्होंने कहा कि हमसे न किसान दूर है, न ही दिल्ली दूर है। किसान यदि अपनी बात कहना चाहते हैं, तो सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Farmer Protest Live: हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पथराव, पुलिस ने किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले

विज्ञापन
विज्ञापन

FarmersProtest: Rakesh Tikai says Nation are with them in case of injustice, gov should listen
राकेश टिकैत व नरेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala

नरेश टिकैत बोले- सरकार का अड़ियल रवैया घातक साबित हा रहा है
वहीं किसानों के दिल्ली चलो मार्च के बारे में पत्रकारों के सवाल पर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि अलग अलग राज्यों के किसानों की अलग-अलग मांगे हैं, लेकिन सवाल है कि क्या किसान हमेशा आंदोलन पर रहेगा या रास्तों को जाम करने, मार्च या दिल्ली कूच पर ही रहेगा? कुछ जिम्मेदारी तो सरकार की भी है, कि क्या दिक्कते हैं?

उन्होंने कहा कि सरकार का जो जिद्दी रवैया है वह  घातक साबित हो रहा है। एक अच्छे शासक की तरह माननीय पीएम मोदी को इस पर ध्यान देना चाहिए। राज्य स्तर पर वार्ता करनी चाहिए। यह अड़ियल रवैया किसी के लिए अच्छा नहीं है।

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन की ओर से 16 फरवरी को किसान बंद का आयोजन किया गया है। इस दिन किसान अपने खेतों पर कार्य करने नहीं जाएंगे। मेरठ से भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने इसे लेकर सोमवार को कई गांवों में बैठक की।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन खत्म होने के समय एमएसपी गारंटी और किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस किए जाने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया। अब संगठन की ओर से इसे लेकर 16 को किसान बंद का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा 14 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed