फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmers will go to delhi to demand equal compensation

समान मुआवजे की मांग को लेकर दिल्ली जाएंगे किसान

Mon, 28 Sep 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
farmers will go to delhi to demand equal compensation
मेरठ। एक समान मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने पंचायत में फैसला किया कि सोमवार को मुआवजे की फाइल जिलाधिकारी गाजियाबाद के माध्यम से केंद्रीय मंत्री को भिजवाई जाएगी। इसके बाद किसान दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को लेकर काफी समय से चली आ रही एक समान मुआवजे की मांग को लेकर रविवार को मुरादाबाद गांव में धरनास्थल पर महापंचायत हुई। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष दलवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के माध्यम से सूची तैयार की गई है। वह अभी प्रदेश शासन एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पास नहीं पहुंची है। इसलिए किसानों ने सांसद के आवास पर जाने का कार्यक्रम आज रद्द कर दिया। किसान नेता बबली गुर्जर व सपा नेता पवन गुर्जर का कहना है कि कल जिलाधिकारी गाजियाबाद के माध्यम से मुआवजे की फाइल को प्रदेश शासन एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के यहां भिजवा दिया जाएगा। इसके बाद सभी गांवों के किसान एकत्रित होकर बागपत सांसद सत्यपाल सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर जाकर वार्ता करेंगेे। यहां महबूब अली, निशांत भड़ाना, सावेज सोलाना, प्रखर चौधरी और अनस चौधरी समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed