{"_id":"69f606adebb82bc6e40bdba2","slug":"farmers-will-get-grant-for-digging-pond-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1176834-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तालाब की खोदाई कराने पर किसानों को मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तालाब की खोदाई कराने पर किसानों को मिलेगा अनुदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गिरते जल स्तर को रोकने के लिए सरकार ने उठाया कदम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गिरते भूजल स्तर को लेकर सरकार गंभीर है। सरकार ने जिले में अधिक से अधिक तालाबों की खोदाई के लिए अनुदान योजना शुरू की है। इसके लिए किसानों से आवेदन मांगे गए हैं।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत तालाब की खोदाई कराने पर किसानों को लाभ दिया जाएगा। भूमि संरक्षण अधिकारी का कहना है कि जो किसान अपने खेत में तालाब खुदवाना चाहते हैं उनको वेबसाइट agridarshan.up.gov.in पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। सामान्य खेत तालाब के लिए एक हजार रुपये का टोकन लेना होगा। साथ ही किसान को अपनी भूमि के अभिलेख भूमि संरक्षण कार्यालय में जमा कराने होंगे। स्वीकृति होने पर किसान को लघु तालाब पर मृदा कार्य के लिए 82,600 रुपये का 50 फीसदी यानी 41,300 रुपये की धनराशि जारी की जाएगी। तालाब को पक्का करने के लिए 22,400 रुपये का 50 फीसदी यानी 11,200 रुपये और तालाब की कुल लागत 1,05,000 रुपये का अधिकतम 50 फीसदी यानी 52,500 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। धनराशि सीधे किसान के खाते में दो किस्तों में भेजी जाएगी।