{"_id":"6ae49b9fe6abecefdb0194d7","slug":"farmers-were-provided-with-information-on-advanced-potato-production-meerut-news-c-76-1-smrt1039-109085-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसानों को दी उन्नत आलू उत्पादन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसानों को दी उन्नत आलू उत्पादन की जानकारी
Fri, 30 Oct 2026 06:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
आलू अनुसंधान केंद्र में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला, किसानों, विद्यार्थियों हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। स्वच्छता केवल आसपास के वातावरण को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। आंतरिक और बाहरी स्वच्छता के साथ अवशिष्ट प्रबंधन अपनाकर ही स्वच्छ और विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है।
यह बात शुक्रवार को केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र मोदीपुरम में आयोजित स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला में मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार ने कही।
केंद्र अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का विषय स्वच्छता ही से रहा। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार ने किसानों और छात्र-छात्राओं से दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी किए जाने का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन
डॉ. मेही लाल ने स्वच्छता और सतर्कता जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। कार्यशाला में किसानों को उन्नत आलू उत्पादन तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कृषि संबंधी प्रदर्शनी लगाकर उपयोगी जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में करीब 100 किसानों और छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डॉ. संजय रावल, डॉ. विजय किशोर गुप्ता, डॉ. बबीता चौधरी, डॉ. वंदना, डॉ. पूजा मानकर, डॉ. एस. सुभाष, डॉ. अशोक चौहान, योगेश कुमार गुप्ता, डॉ. विनीत शर्मा, डॉ. विश्वनाथ, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।