फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers vow to intensify the movement

किसानों ने आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया

Wed, 24 Feb 2021 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers vow to intensify the movement
किसानों ने आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया
विज्ञापन

सरूरपुर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से क्षेत्र के गांवों में पंचायत आयोजित की गई। जिसमें तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया गया। किसानों ने कहा कि जब तक काले कानून वापस नहीं लिए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
गांव जसड़ सुल्तान नगर, जैनपुर, कस्बा हर्रा, खिवाई में आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। तीनों काले कानूनों के खिलाफ किसान तीन महीने से गाजीपुर बॉर्डर पर चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में डटे हैं। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सरधना तहसील अध्यक्ष अशफाक प्रधान ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग की। कहा कि सरकार किसानों को कमजोर समझने की भूल कर रही है। किसान काले कृषि कानूनों के वापिस होने तक चैन से बैठने वाला नहीं है। संपन्न किसान संगठन को सहयोग करें ताकि आंदोलन को मजबूती के साथ लड़ा जा सके। इस दौरान मतीन प्रधान, अशोक प्रधान, अमित पूनिया, गुलजार चौधरी, हाजी गफ्फार, छोटन जसड़ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed