फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers' uproar in Housing Development Office demanding plot

भूखंड की मांग को लेकर आवास विकास कार्यालय में किसानों का हंगामा

Wed, 19 Aug 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers' uproar in Housing Development Office demanding plot
भूखंड की मांग को लेकर आवास विकास कार्यालय में किसानों का हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार विस्तार योजना में बढ़े प्रतिकर और विकसित क्षेत्र में भूखंड की मांग को लेकर मंगलवार को किसानों ने शास्त्रीनगर स्थित आवास विकास कार्यालय पर हंगामा किया। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल उप आवास आयुक्त शैरी से मिलने पहुंचा। उप आवास आयुक्त ज्ञापन लेने बाहर नहीं आईं तो किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में उप आवास आयुक्त ने किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया।
रोहित गुर्जर ने बताया कि आवास विकास परिषद ने ग्राम काजीपुर, सरायकाजी, कमालपुर व घोसीपुर की जमीन जागृति विहार विस्तार योजना के लिए 2008-09 में सर्किल रेट के हिसाब से अधिग्रहण की थी। सरायकाजी, काजीपुर व मेरठ कस्बे को 1000 रुपये वर्गमीटर, कमालपुर को 800 रुपये वर्गमी. व घोसीपुर को 600 रुपये वर्गमीटर प्रतिकर दिया गया। कुल अधिग्रहित जमीन का पांच प्रतिशत भूखंड विकसित कर किसानों को दिया जाना था। लिखित में समझौता हुआ कि किसी किसान का प्रतिकर बढ़ा तो योजना के सभी किसानों को बढ़े प्रतिकर का लाभ मिलेगा। वर्ष 2012 में परिषद ने कमालपुर का 196 वर्गमीटर व घोसीपुर का 396 वर्गमीटर प्रतिकर बढ़ाकर दिया। वर्ष 2014 में किसानों के धरने के बाद परिषद ने योजना के सभी किसानों का 100 रुपये वर्गमीटर प्रतिकर बढ़ाकर देना चाहा, लेकिन किसानों ने इनकार कर दिया। उन्होंने 660 रुपये प्रति वर्गमीटर प्रतिकर बढ़ाने व 6 प्रतिशत विकसित भूखंड देने की मांग रखी। इसके लिए किसान आज तक आंदोलन कर रहे हैं। कई बार वार्ता के बाद भी परिषद किसानों की मांग को अनदेखा कर रही है।
विज्ञापन

31 अगस्त को किसान अधिकार यात्रा निकालेंगे
रोहित गुर्जर ने बताया कि मामले को लेकर 31 अगस्त को किसान अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान किसान भैंसा बुग्गी से कमिश्नरी जाएंगे और कमिश्नर को ज्ञापन देंगे। मंगलवार को वार्ता के दौरान किसानों ने उप आवास आयुक्त को विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। कहा कि 30 अगस्त तक मामले का हल नही हुआ तो जागृति विहार योजना में विकास कार्य बंद करा देंगे। इस दौरान किसान तुलसीदास, बिल्लू सिंह, जीत सिंह, श्रीपाल भड़ाना, मास्टर रणपाल, एसके शाहरुख, नवल सिंह, विनोद भड़ाना, नरेश कुमार, अमरपाल, कन्हैया लाल, महकार, जयपाल, सुरेंद्र, कुंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed