Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers troubled by dilapidated Makhdumpur-Naya Gaon road; BKU lodges complaint with District Magistrate

Meerut News: जर्जर मखदूमपुर-नया गांव मार्ग से किसान परेशान, भाकियू ने जिलाधिकारी से की शिकायत

Fri, 06 Nov 2026 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by dilapidated Makhdumpur-Naya Gaon road; BKU lodges complaint with District Magistrate
मखदूमपुर नयागांव संपर्क मार्ग निर्माण को लेकर डीएम से मिले भाकियू कार्यकर्ता स्रोत स्वयं
- दो साल से जर्जर मखदूमपुर-नएगांव मार्ग, गन्ना आपूर्ति बाधित होने का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। मखदूमपुर से नएगांव तक जाने वाले जर्जर संपर्क मार्ग का निर्माण दो वर्षों से पूरा नहीं हुआ है। इससे खादर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को गहरे गड्ढों के बीच जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने गन्ना आपूर्ति बाधित होने की आशंका पर जिलाधिकारी से शिकायत की है।
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में भाकियू पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। पदाधिकारियों ने कहा कि करोड़ों रुपये का बजट मिलने के बावजूद करीब तीन दर्जन गांवों को मुख्यालय से जोड़ने वाला मार्ग जर्जर है। सड़क पर लगातार हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में भय है। गहरे गड्ढों के कारण मवाना और टिकोला शुगर मिलों की गन्ना आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

किसानों ने लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार पर धीमी गति से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य मनमाने तरीके से रोक दिया जाता है। पिछले 15 दिनों में केवल करीब तीन किलोमीटर सड़क ही तैयार हो सकी है। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर जल्द निर्माण पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह उर्फ बंटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिनों में सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो भाकियू आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने जोर दिया कि लंबे समय से मांग के बावजूद सड़क नहीं बनी है। इससे किसानों का सफर खतरे से खाली नहीं है।


ग्रामीणों में गहरा रोष
मखदूमपुर-नया गांव संपर्क मार्ग का निर्माण दो वर्षों में पूरा न होने से खादर क्षेत्र के हजारों लोगों में रोष है। ग्रामीण लगातार धरना-प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। हरविंद्र, पंकज चौधरी, सुंदर विर्क, महेंद्र सिंह और जगजीत ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं। लेकिन मुख्य मार्ग का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है। इस दौरान जज सिंह, सतनाम सिंह, जितेंद्र सिंह संधू, गुलाब सिंह और विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed