फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers stopped the work of outer ring road

Meerut News: किसानों ने आउटर रिंग रोड का काम रुकवाया

Sat, 17 Dec 2022 08:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped the work of outer ring road
किसानों ने आउटर रिंग रोड का काम रुकवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मेरठ गढ़ मार्ग से किला परीक्षितगढ़ रोड को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे आउटर रिंग रोड का निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नही होंगी, तब तक काम नही होने दिया जाएगा।
गांव पचगांव के किसान महीपाल सिंह, सुरेश तोमर आदि ने बताया कि आउटर रिंग रोड के लिए एक वर्ष पूर्व किनानगर, पचगांव पट्टी सावल, गढ़ी, आदि गांवो के किसानो की जमीन का एनएचएआई ने अधिग्रहण किया था। तभी किसानों ने एनएचएआई के अधिकारी विमल प्रसाद के सामने अपनी समस्याएं रखीं थीं। विमल प्रसाद ने काम शुरू होने के छह माह भीतर समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

एक साल बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। उक्त जमीन पर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। किसान महीपाल सिंह ने बताया कि किसानों को मुआवजा राशि कम मिली है, इसे सिसौली में मिले मुआवजे के आधार पर दिया जाए। पचगांव के रास्ते पर बन रहे अंडरपास के पास सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए। खसरा नंबर 127 काली सड़क के पास है, उसका अतिरिक्त मुआवजा दिलाया जाये। इस दौरान सिराजुद्दीन, इलियास, महीपाल, सुरेश तोमर, ओमवीर, अनिल तोमर, श्रीपाल तोमर, मनोज, कमल प्रताप सिंह, दीपक, दुष्यंत आदि किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed