{"_id":"6712ba4186db8682aa0d0909","slug":"farmers-still-owe-rs-280-crore-on-all-three-mills-meerut-news-c-26-1-sal1002-130304-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिले के किसानों का तीनों मिलों पर अभी भी 280 करोड़ रुपया बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिले के किसानों का तीनों मिलों पर अभी भी 280 करोड़ रुपया बकाया
Sat, 19 Oct 2024 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले की शामली, ऊन, थानाभवन शुगर मिलों पर किसानों का अभी भी करीब 280 करोड़ रुपया बकाया है। जिसके कारण किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मांग के बावजूद बकाया भुगतान किसानों को नहीं दिया जा रहा है। यही कारण है कि शामली में किसान विक्रम सिंह को आत्महत्या का प्रयास करना पड़ा
शामली शुगर मिल पर पिछले साल के 163 करोड़ रुपये का बकाया है। बकाया भुगतान नहीं मिलने के कारण जिले के किसानों का शामली शुगर मिल पर 23 दिन तक धरना चला। भाकियू के जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक, भाकियू प्रधान के अमित मलिक का कहना है कि जल्द से जल्द भुगतान किसानों को होना चाहिए। झूठे वायदों के कारण ही किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहा है।
ऊन शुगर मिल की यदि बात की जाए तो पिछले साल का लगभग 37 करोड़ रुपये बकाया है। थाना भवन के बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल पर किसानों का करीब 80 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है।
विज्ञापन
बझेड़ी के किसान का देवराज चौधरी का कहना है दीपावली से पहले गन्ने का बकाया भुगतान हो जाना चाहिए और इस सत्र में गन्ने का भाव कम से कम 500 रुपये क्विंटल घोषित किया जाए।
किसानों की गन्ने की फसल में लागत ज्यादा आ रही है।किसानों का गन्ना रेट बहुत ही कम बढ़ाया जाता है। खाद, बीज के रेट में दिनों दिन बढ़ रहे है। किसानों का गन्ना रेट भी बढ़ना चाहिए।
पिंडोरा के किसान हरेंद्र चौधरी का कहना है कि पेराई सत्र शुरू होने वाला है लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया।जल्द भुगतान की मांग की।
किसान देवेन्द्र राणा का कहना है कि पेराई सत्र शुरू होने वाला है । विगत वर्ष का भुगतान अभी तक नहीं हुआ। बच्चों की पढ़ाई का खर्च और घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
एडीएम संतोष कुमार का कहना है मिल मालिकों को जल्द बकाया भुगतान देने को कहा गया है। प्रयास रहेगा कि किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाए।
थानाभवन 27 से करेगा पेराई सत्र शुरू
शामली। जिले की थानाभवन चीनी मिल में आगामी 27 अक्तूबर को पेराई सत्र शुरू होगा। जबकि ऊन में चार नवंबर को पेराई सत्र शुरू होना है। जिसकी तैयारी मिल अधिकारी कर चुके हैं। धरना खत्म होने के बाद नवंबर माह में शामली मिल के भी शुरू होने की संभावना बन गई है।