फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmers stike carry on in khirva naiwbaad

खिर्वा नौआबाद में किसानों का धरना जारी

Sun, 05 Jan 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
farmers stike carry on in khirva naiwbaad
खिर्वा नौआबाद में मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : SARDANA
सरधना। सरधना तहसील क्षेत्र के खिर्वा नौआबाद में डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के मामले में किसान मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर हैं। शुक्रवार को एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने पोहल्ली के किसानों को आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया था। इन किसानों को 15 जनवरी तक मुआवजा देने का वादा किया गया था। परंतु खिर्वा नौआबाद गांव के किसानों से कोई अधिकारी मिलने नहीं पहुंचा। जिसके चलते किसानों ने धरना समाप्त नहीं किया। शनिवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलता है, धरना जारी रहेगा। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर चौधरी रतन सिंह, हरेंद्र सिंह, लीलू चौधरी, विकास, कल्लू, आजाद सिंह, बबलू, जोनी, पदम सिंह व सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed