फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers raised their voice in the Kisan Panchayat

Meerut News: किसान पंचायत में किसानों ने भरी हुंकार

Thu, 24 Sep 2026 05:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers raised their voice in the Kisan Panchayat
गांव निडावली में भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल की बैठक में किसानों को संबोधित करते वक्ता। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल के जिला अध्यक्ष गौरव गुर्जर के आह्वान पर क्षेत्र के गांव पलड़ा, निड़वली, मोरना और खोड़ दयालपुर में किसान पंचायतों का आयोजन हुआ। इन पंचायतों में किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं तथा किसान हितों को लेकर आवाज बुलंद की।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने किसानों को संबोधित करते हुए एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान इस देश की रीढ़ हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने किसानों को अपने हक के लिए निरंतर जागरूक और संगठित रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नितेश पवार, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा व विपिन भड़ाना, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष अनिकेत चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील धामा, युवा जिला अध्यक्ष राहुल गुर्जर, युवा प्रदेश सचिव अनमोल भड़ाना, पाटू तोमर और फरदीन समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed