{"_id":"5fada1918ebc3e9b89791523","slug":"farmers-raged-against-mda-city-news-mrt510816663","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए के खिलाफ उग्र हुए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए के खिलाफ उग्र हुए किसान
विज्ञापन
मेरठ। एमडीए ने आवासीय योजनाओं में कुछ न कुछ अटकलें लगाकर किसानों को आश्वासन दे रखा है। समझौते पत्र में प्लॉट और धनराशि के आश्वासन के तीन वर्ष बाद भी किसानों की समस्या हल नहीं हुई। इसके चलते तीन योजनाओं के किसानों ने बृहस्पतिवार शाम एमडीए कार्यालय पहुंचकर प्रवेश द्वार पर धरना दिया। इसके बाद नारेबाजी एवं धक्का-मुक्की करते हुए कार्यालय परिसर में घुस गए।
अमर उजाला ने 10 नवंबर के अंक में किसानों की समस्याओं पर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद किसानों ने अधिकारियों का घेराव करने की योजना तैयार की। इससे दो दिन पहले किसानों ने दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर के साथ एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी से मुलाकात की थी। किसानों ने आश्वासन को नकारते हुए धरना दिया। वहीं, उपाध्यक्ष ने निस्तारण का आश्वासन दिया था। किसानों ने एमडीए परिसर पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए।
अब 19 नवंबर का दिया आश्वासन
किसानों को 19 नवंबर तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। दक्षिण विधायक और एमडीए उपाध्यक्ष के बीच वार्ता में तय हुआ कि 19 नवंबर को वेदव्यासपुरी, लोहियानगर, गंगानगर के तीन-तीन किसानों को चेक वितरित किए जाएंगे। अन्य किसानों को भी जल्द चेक दिए जाएंगे। इस पर किसान शांत हुए। यहां सुरेंद्र भड़ाना, विनोद चेयरमैन, अशफाक अली, जसवीर प्रधान, सतपाल सिंह, अनिल चौधरी, मंगत सिंह मौजूद रहे।