{"_id":"69e240a5b80416dcd8037453","slug":"farmers-protested-against-the-sale-of-mini-sugar-mill-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112031-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मिनी शुगर मिल की बिक्री को लेकर किसानों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मिनी शुगर मिल की बिक्री को लेकर किसानों ने किया विरोध
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा खिवाई स्थित मिनी शुगर मिल की बिक्री को लेकर विरोध करते किसान। ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा खिवाई स्थित मिनी शुगर मिल की संभावित बिक्री को लेकर क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने मिल परिसर व उसके आसपास विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद खिवाई और हर्रा के गणमान्य लोगों का प्रतिनिधिमंडल मिल मालिकों से उनके कार्यालय में मिला और वार्ता की।
बैठक में सभी ने कहा कि किसी भी कीमत पर मिल को बंद नहीं होने दिया जाएगा और न ही इसे कबाड़ी को बेचा जाएगा। प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया तो मिल परिसर में टेंट लगाकर धरना शुरू किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर हजारों लोगों की भागीदारी के साथ आंदोलन को और तेज किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शुगर मिल क्षेत्र के किसानों के लिए जीवनदायिनी है और इससे बड़ी संख्या में लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी है।
उन्होंने इसे किसानों की हिस्सेदारी बताते हुए सभी से आंदोलन में शामिल होकर मिल को बचाने की अपील की है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार मामले को लेकर आगे की रणनीति जल्द तय की जाएगी। इस दौरान सपा नेता सीपी शर्मा, मोहन सिंह, जन्म सिंह, शेर मोहम्मद, तस्लीम, राकेश कुमार, ठाकुर रणवीर सिंह, रवींद्र सिंह आदि शामिल रहे।