फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers pledged to continue the struggle on Baba Tikait's birth anniversary.

Meerut News: बाबा टिकैत की जयंती पर किसानों ने संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प

Tue, 06 Oct 2026 07:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Farmers pledged to continue the struggle on Baba Tikait's birth anniversary.
सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति की मंगलवार को नवाबगढ़ी में किसान नेता बाबा महेंद्र सिं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति की सरधना तहसील इकाई की ओर से मंगलवार को नवाबगढ़ी स्थित तहसील अध्यक्ष चौधरी मनोज पाल के आवास पर किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई। संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और किसानों के अधिकारों एवं सम्मान के लिए किए गए उनके संघर्ष को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि बाबा टिकैत के विचार और सिद्धांत आज भी किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में कंकरखेड़ा स्थित हॉस्पिटल से जुड़े एक मामले पर भी चर्चा हुई। संगठन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कथित चिकित्सीय लापरवाही के कारण एक नवजात की मृत्यु हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन की ओर से डॉ. सुषमा और डॉ. अजय मलिक की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन ने निर्णय लिया कि सात अक्तूबर को प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन को कार्रवाई के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान नफीस, सरफराज, आसिफ, सहरोज, रिजवान, आदिल, राजा ठाकुर, मुजाहिद, इमरान, अनस और संजय जोगी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed