फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers of Shatabdi Nagar have declared a decisive battle, stating they will launch a protest.

Meerut News: शताब्दी नगर के किसानों ने किया आर-पार की लड़ाई का एलान, कहा आंदोलन करेंगे

Fri, 21 Aug 2026 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Farmers of Shatabdi Nagar have declared a decisive battle, stating they will launch a protest.
- 23 अगस्त को महापंचायत बुलाने की घोषणा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर- 4बी में मुआवजे की मांग को लेकर पिछले 13 वर्षों से धरने पर बैठे किसानों का सब्र अब टूटने लगा है। किसान नेता विजयपाल घोपला के नेतृत्व में चल रहे धरने में शुक्रवार को किसानों ने अधिकारियों पर आश्वासन देकर टालने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। विजयपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लंबे समय से किसान अपनी मांग को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन हर बार आश्वासन के बाद मामला फिर वहीं अटक जाता है।
उन्होंने बताया कि किसानों के उग्र आंदोलन की चेतावनी के बाद 10 जुलाई को मेडा के सचिव धरना स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया था कि अगस्त में होने वाली बोर्ड बैठक में किसानों की मांग को रखा जाएगा। किसानों का आरोप है कि बोर्ड बैठक में उनकी मांग पर कोई चर्चा नहीं की गई। इससे किसानों में रोष बढ़ गया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अधिकारी समय-समय पर धरना स्थल पर पहुंचकर बातचीत करते हैं और समाधान का भरोसा देकर लौट जाते हैं, लेकिन इसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। किसानों ने साफ कहा कि 13 साल के लंबे इंतजार के बाद अब केवल आश्वासन के सहारे आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने आंदोलन को निर्णायक मोड़ देने के लिए 23 अगस्त को महापंचायत बुलाने का एलान किया है। इसमें मेरठ के साथ आसपास के जिलों के किसान संगठन भी शामिल होंगे। मुआवजे की मांग को लेकर अलग-अलग स्थानों पर धरने पर बैठे गांवों के किसान भी महापंचायत में पहुंचेंगे। किसान नेता गौरव टिकैत महापंचायत में पहुंचकर किसानों को संबोधित करेंगे।

किसानों का कहना है कि महापंचायत में आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद आंदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया जा सकता है। किसानों ने दो टूक कहा कि अब आर-पार की लड़ाई के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं। इस दौरान अमित धारीवाल, मदन नेपाल, गिरिराज, देवेंद्र चौधरी, दीपक घोपला, सुभाष चौधरी, वीरपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed