{"_id":"6a8f1dcaf14c0a722b073ead","slug":"farmers-of-kazipur-halt-development-work-under-the-lohia-nagar-scheme-meerut-news-c-72-1-mct1009-158375-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: काजीपुर के किसानों ने लोहियानगर योजना में रोका विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: काजीपुर के किसानों ने लोहियानगर योजना में रोका विकास कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। काजीपुर और आसपास के गांव के किसानों ने बुधवार को लोहियानगर योजना में मेडा के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को रोक दिया। किसानों ने काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया और ठेकेदारों को भी काम नहीं करने दिया। इस दौरान किसानों ने हंगामा कर लोहियानगर योजना में अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा, ब्याज व प्लॉट दिए जाने की मांग की।
युवा संघर्ष समिति के बैनर तले किसान लोहियानगर में पहुंचे। किसान गौरव भड़ाना, भारत भड़ाना आदि ने बताया कि जब तक एमडीए किसानों को उनका मुआवजा और प्लॉट नहीं देता, तब तक लोहियानगर योजना में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। किसानों ने एमडीए के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि किसानों के हक और अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो जल्द ही एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी मेडा और संबंधित अधिकारियों की होगी। इस दौरान प्रिंस भड़ाना, नीटू, कपिल भड़ाना, अक्षय बैंसला, आलोक बैंसला, सारांश, रितिक कोहली, मोहित कोहली आदि रहे।
विज्ञापन