{"_id":"5fc5391c8ebc3e9bf96c65cc","slug":"farmers-of-haryana-has-attacked-on-many-farmers-and-kidnapping-five-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा-यूपी सीमा विवाद: बागपत के किसानों पर हमला, दस लोग घायल, पांच का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा-यूपी सीमा विवाद: बागपत के किसानों पर हमला, दस लोग घायल, पांच का अपहरण
Tue, 01 Dec 2020 12:05 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
हमले में किसान घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के खोजकीपुर के किसानों ने खादर में गेहूं की बुवाई करते यूपी के टांडा गांव के किसानों पर हमला कर दिया। हमले में 10 किसान घायल हो गए, जबकि पांच किसानों को हरियाणा के किसान उठाकर ले गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, दो की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं सीओ का कहना है कि पांचों किसानों को हरियाणा की पानीपत पुलिस ले गई है।
विज्ञापन
बागपत में सोमवार को टांडा गांव के यमुना खादर में आस मौहम्मद, याकूब, रिजवान, सुलेमान, शाहीन, रियाज, अब्बास व हाशिम सहित अन्य किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान हरियाणा के पानीपत जिले के खोजकीपुर गांव के किसान धारदार हथियार लेकर पहुंचे और मारपीट करनी शुरू कर दी। रियाज, याकूब, शाहीन, रिजवान, ताहिर, निजामुदीन सहित 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टांडा गांव के किसानों ने बताया कि हरियाणा के किसान पानीपत की बापौली थाना पुलिस व छपरौली पुलिस की मौजूदगी में गांव के सुलेमान, इलियास, आस मौहम्मद, हाकिम और अकबर का अपहरण कर ले गए हैं। देर रात तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला
दोनों गांवों के लोगों में भूमि विवाद को लेकर हाईकोर्ट में मामला चल रहा है। आए दिन मारपीट हो रही है। किसानों को अगवा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें बापौली पुलिस ले गई है। मामले की जांच की जा रही है। - आलोक कुमार, सीओ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/