फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmers now can take insurance of the crop on their own, Baghpat news

खुशखबर: अब अपनी मर्जी से फसल बीमा ले सकते है किसान, 24 जुलाई तक बैंक को देनी होगी सूचना

Sun, 12 Jul 2020 09:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Jul 2020 09:53 PM IST
सार

  • किसानों की मांग को देखते हुए सरकार ने किया व्यवस्था में बदलाव
  • 24 जुलाई तक बैंक को लिखित में देनी होगी इसकी सूचना 

विज्ञापन
farmers now can take insurance of the crop on their own, Baghpat news
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सरकार ने केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) लेने वाले किसानों के लिए फसल का बीमा कराना अनिवार्य कर दिया था। मगर, अब किसान अपनी मर्जी से फसल का बीमा ले सकेंगे।

विज्ञापन


फसल का बीमा न लेने वाले किसानों को 24 जुलाई तक बैंक शाखा में लिखित रुप में इसके बारे में अवगत कराना होगा, ताकि उनके खाते से फसल बीमा का प्रीमियम न काटा जाए। बैंक शाखा में अवगत न कराने पर शाखा किसान के खाते से प्रीमियम की राशि स्वत: काट लेगी। 
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार ने किसानों की फसल की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की थी। साथ ही केसीसी लेने वाले किसानों के लिए फसल बीमा जरूरी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:यूपी: छह माह के लाड़ले की याद आई तो कोविड अस्पताल से गायब हो गई कोरोना पॉजिटिव 'मां'


केसीसी लेने के बाद किसान के खाते से स्वत: ही प्रीमियम की राशि कट जाती थी। किसान पिछले काफी समय से उनकी इच्छा के अनुसार फसल का बीमा कराने की मांग कर रहे थे। इस मांग को देखते हुए शासन ने फसल बीमा किसान की मर्जी के आधार पर करने के निर्देश दिए है।

फसल का बीमा न कराने वाले किसानों को 24 जुलाई तक अपनी बैंक शाखा में लिखित रुप में इसके बारे में अवगत कराना होगा। शाखा को अवगत न कराने की दशा में किसानों के खातों से प्रीमियम की राशि काट ली जाएगी। इसके अलावा गैर ऋणी किसान कॉमन सर्विस सेंटर, बैंक, एजेंट अथवा बीमा पोर्टल के माध्यम से फसल का बीमा करा सकते है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed