फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers not ready to give 300 hectares of land in industrial corridor

Meerut News: औद्योगिक गलियारे में 300 हेक्टेयर जमीन देने को किसान तैयार नहीं

Sun, 17 Nov 2024 03:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers not ready to give 300 hectares of land in industrial corridor
खरखौदा। गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए 300 हेक्टेयर कृषि भूमि अधिग्रहण के विरोध में लगातार अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को भी जारी रहा। किसानों ने प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाया है और जमीन देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

प्रशासन ने औद्योगिक गलियारे के लिए दूसरे चरण में 300 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण को प्रशासन द्वारा भेजे गए दूसरे चरण के प्रस्ताव को यूपीडा ने स्वीकार कर लिया है। अब जल्द ही इसमें तहसील की टीम मौके पर जाकर चिह्नीकरण करेगी, लेकिन इन चार गांव खड़खड़ी, गोविंदपुर, छतरी व खरखौदा माजरा के किसान दूसरे चरण के अधिग्रहण के लिए शुरू से ही विरोध करते आ रहे हैं। 13वें दिन धरने पर किसानों ने प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। किसानों ने बताया कि जब-जब प्रशासन से अधिग्रहण के बारे में किसानों से बात की है तो उन्होंने जमीन देने से मना किया है। हालांकि प्रशासन अपनी कार्रवाई करने में लगा हुआ है। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि किसान दिन-रात ठंड में लगातार धरने पर डटे हैं। किसी भी कीमत पर अपनी भूमि अधिग्रहण नहीं होने देंगे। धरने पर मामचंद नागर, संतरपाल, कमल सिंह फौजी, राजकुमार सहित कई किसान मौजूद रहे। डीएम दीपक मीणा का कहना है कि किसानों को समझाने में प्रशासनिक अधिकारी लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed