फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers movement in Haryana-Punjab affects the operation of roadways buses.

Meerut News: हरियाणा-पंजाब में किसान आंदोलन से रोडवेज बसों के संचालन पर असर

Tue, 13 Feb 2024 03:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 13 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers movement in Haryana-Punjab affects the operation of roadways buses.
सहारनपुर। हरियाणा-पंजाब में किसान आंदोलन का रोडवेज बसों के संचालन पर असर पड़ा है। शंभू बॉर्डर पर पुलिस-प्रशासन ने रास्ते बंद कर दिए हैं। इसके चलते सहारनपुर से अंबाला, लुधियाना और पटियाला रोडवेज बसें नहीं जा पा रहीं। ऐसे में ये बसें बीच रास्ते से ही वापस हो रहीं हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सहारनपुर से अंबाला के लिए 14 से 15 बसें संचालित होती हैं, जबकि पंजाब के लुधियाना व पटियाला के लिए एक-एक रोडवेज बस चलती है। पंजाब जाने वाली बसें शाम को साढ़े चार और साढ़े पांच बसें सहारनपुर से रवाना होती हैं। इनमें बड़ी संख्या में यात्री रोडवेज बसों से सफर करते हैं। लेकिन, इन दिनों हरियाणा और पंजाब में किसान आंदोलन कर रहे हैं। जो बसें सहारनपुर से अंबाला, लुधियाना और पटियाला के लिए जा रही हैं, वह अंबाला से पहले रोक दी जा रहीं हैं। उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा। बीच रास्ते से ही वापस बसें लौट रही हैं। इन बसों में बैठे यात्रियों को आगे का सफर पैदल या फिर उन्हें ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा-पंजाब में किसान आंदोलन के कारण बसों का संचालन गड़बड़ा गया है। बसें लुधियाना व पटियाला तक नहीं जा पा रही हैं। इससे जहां यात्री परेशान हैं, वहीं रोडवेज को भी राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा। स्थिति कब तक सामान्य होगी, यह अभी कहां नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed