फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers left for Delhi movement in tractor-trolleys

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में दिल्ली आंदोलन में रवाना हुए किसान

Sat, 23 Jan 2021 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers left for Delhi movement in tractor-trolleys
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में दिल्ली आंदोलन में रवाना हुए किसान
विज्ञापन

बहसूमा। नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के आह्वान पर 26 जनवरी को परेड में शामिल होने के लिए शुक्रवार को बहसूमा से तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों में किसान रवाना हुए। इससे पहले किसानों ने हवन पूजन भी किया।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर 26 जनवरी की दिल्ली परेड में शामिल होने के लिए किसानों के जत्थे रवाना होने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को बहसूमा से तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों में किसान खाने पीने का जरूरी सामान लेकर गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुए। इससे पहले किसानों ने कस्बे में सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन पूजन भी किया। भाकियू जत्थे का नेतृत्व कर रहे सुरेंद्र राणा ने कहा कि सरकार को किसानों के खिलाफ लाए गए काले तीनों कानूनों को जल्द से जल्द वापस लेना होगा, जिससे टकराव होने से बच सके। भाकियू के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर इकपाल राठी, अरविंद राठी, बब्बू राठी, सतबीर अहलावत, सुमित चाहल, रविंद्र नागर, प्रवीण चाहल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed