फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers from Kazipur-Lohiyanagar met MP Arun Govil.

Meerut News: सांसद अरुण गोविल से मिले काजीपुर-लोहियानगर के किसान

Sun, 12 Jul 2026 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers from Kazipur-Lohiyanagar met MP Arun Govil.
मेरठ विकास प्राधिकरण से मुआवजे की अतिरिक्त प्रतिकर धनराशि व भूखंड देने की मांग
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। युवा किसान संघर्ष समिति काजीपुर के किसानों ने रविवार को सांसद अरुण गोविल से मिलकर लोहियानगर योजना के तहत मेरठ विकास प्राधिकरण से मुआवजे की अतिरिक्त प्रतिकर धनराशि व भूखंड दिए जाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में एक ज्ञापन भी सांसद को सौंपा।

सांसद से मिलने पहुंचे समिति के गौरव भड़ाना व रिंकु भड़ाना ने बताया कि मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से लोहियानगर योजना के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण की गई थी। इस योजना में अधिग्रहण की गई जमीन का प्रतिकर के रूप में वर्ष 2018 में कुछ किसानों को चेक दिए गए थे। बचे हुए किसानों को कोविड के कारण धनराशि नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि तब से लेकर अब तक समझौते के बावजूद न तो किसानों को प्रतिकर के चेक दिए गए हैं और न ही भूखंड दिए गए हैं। कई बार इसे लेकर अधिकारियों से मुलाकात की गई। गांव में पंचायत तक की गई, लेकिन समस्या को कोई समाधान नहीं निकला है। उन्होंने सांसद को ज्ञापन देकर समझौते के आधार पर प्रतिकर की धनराशि और भूखंड दिए जाने की मांग की। सांसद ने भी इस मामले में जल्द अधिकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया। इस दौरान मनोज प्रधान, कपिल कुमार, मोहित कुमार, कुलदीप कुमार काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed