{"_id":"68c96ba755b183d7eb002fb7","slug":"farmers-do-not-want-to-supply-sugarcane-to-simbhavali-sugar-mill-meerut-news-c-73-1-smrt1028-105081-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिंभावली शुगर मिल को गन्ना नहीं देना चाहते किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिंभावली शुगर मिल को गन्ना नहीं देना चाहते किसान
विज्ञापन
सहकारी गन्ना समिति मेरठ पर भाजपा जिलाध्यक्ष व गन्ना समिति चैयरमेन द्वारा गन्ना सर्वे सटटा मेले
सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय की बैठक में किसानाें ने किया विरोध
माछरा। सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ की सामान्य निकाय की बैठक आयोजित की गई। समिति कार्यालय में 10 दिवसीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा एवं समिति चेयरमैन वीरेंद्र कुमार ने किया।
सहकारी गन्ना विकास समिति के कार्यालय परिसर में आयोजित सामान्य निकाय की बैठक में पिछली बैठक का एजेंडा सचिव द्वारा गन्ना डायरेक्टरों ने एक ध्वनि से पास किया। समिति के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार द्वारा किसानों से उनके प्रस्ताव मांगे। किसानों ने कहा कि वह सिंभावली शुगर मिल को अपना गन्ना नहीं देना चाहते हैं तथा गन्ना मूल्य भुगतान समय से कराए जाने का निर्णय हुआ जो मिल समय पर भुगतान न करें उसके गन्ना क्रय केंद्र काटने का भी निर्णय हुआ। साथ ही घटतौली किसी भी दशा में न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए।
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा व चेयरमैन वीरेंद्र कुमार ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। सर्वे सट्टा मेला 25 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान किसान एवं समिति का स्टाफ तथा समिति के डायरेक्टर आदि उपस्थित रहे।