फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers distressed under BJP government: Shahid Manzoor

भाजपा सरकार में किसान परेशान : शाहिद मंजूर

Sun, 04 Oct 2026 06:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers distressed under BJP government: Shahid Manzoor
खरखौदा के अतराडा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा सरकार पर निशाना साधते शाहिद मंजूर (संवाद)
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पूर्व मंत्री ने साधा सरकार पर निशाना
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। समाजवादी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सपा के पूर्व मंत्री एवं किठौर विधायक शाहिद मंजूर ने भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान खाद, बिजली और भूमि अधिग्रहण जैसी समस्याओं से जूझ रहा है और अपनी मांगों को लेकर विभिन्न स्थानों पर धरना देने को मजबूर है। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की।
क्षेत्र के अतराडा स्थित मनोहरी फार्म हाउस में रविवार को आयोजित सम्मेलन का आयोजन रजपुरा निवासी रिंकू प्रधान की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि शाहिद मंजूर ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है। सपा सरकार के कार्यकाल में बनाए गए एक्सप्रेसवे आज भी बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल में बने गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर कई स्थानों पर सड़क टूटने और जलभराव की शिकायतें सामने आ रही हैं। एक्सप्रेसवे के निर्माण में यदि कहीं अनियमितता हुई है तो सरकार को इसकी निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान में औद्योगिक विकास के नाम पर किसानों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन किसान अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के लिए खाद की उपलब्धता, नलकूपों की बिजली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार द्वारा घरेलू कनेक्शनों पर बढ़े हुए बिजली बिलों की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, किठौर विधानसभा अध्यक्ष केडी शर्मा, देवेंद्र पहलवान, इंद्रमुनि त्यागी, अनुराग त्यागी, ईश्वर गुर्जर, सुभाष चंद्र त्यागी, नीरज खासपुर, सातेश्वर शर्मा, रामकुमार शर्मा, बेदी चेयरमैन, जग्गी प्रधान, कंवरपाल, नित्यानंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खरखौदा के अतराडा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा सरकार पर निशाना साधते शाहिद मंजूर (संवाद)

खरखौदा के अतराडा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा सरकार पर निशाना साधते शाहिद मंजूर (संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed