फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers declare they will not tolerate the delays and must be paid on time

Meerut News: किसानों का एलान, नहीं सहेंगे शेषण, समय पर हो भुगतान

Sat, 20 Sep 2025 06:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 20 Sep 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers declare they will not tolerate the delays and must be paid on time
रोहटा। सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना में आयोजित सामान्य निकाय की बैठक में किसानों ने समस्याए
सहकारी गन्ना विकास समिति सामान्य निकाय की बैठक में लिए कई निर्णय, 500 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य मांगा
विज्ञापन

भुगतान में देरी करने वाली मिलों का गन्ना दूसरी मिलों को देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना परिसर में शनिवार को आयोजित सामान्य निकाय की बैठक में किसानों ने कई मांगें उठाईं। बैठक में सर्वसम्मति से गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग की। भुगतान में देरी करने वाली चीनी मिलों का क्षेत्र घटाकर पड़ोसी मिलों को देने की मांग उठाई। समिति द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को तत्काल अमल में लाने की मांग की।

बैठक में किसानों ने मांग उठाई कि किसानों को अनुदान पर कीटनाशक और बीज मिलने चाहिए। सभी गन्ना ट्रांसपोर्ट वाहनों का फिटनेस व इंश्योरेंस अनिवार्य हो। बंद पड़े गोदामों को दोबारा चालू करने की मांग भी उठी। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी जगत सिंह ने कहा कि चीनी मिलें किसानों का शोषण कर रही हैं। गन्ना नीति में 14 दिन में भुगतान का प्रावधान है, लेकिन समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। ब्याज तो दूर, मूल धन भी अटका रहता है। सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की अपील की। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा ने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से हो रहे नुकसान की चर्चा करते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने की सलाह दी। बैठक का संचालन कर रहे बिजेंद्र प्रमुख ने कहा कि पहले समितियों के पास फंड से खड़ंजा, पुलिया, सड़क आदि के निर्माण का अधिकार था, जो अब लोक निर्माण विभाग को दे दिया गया है। उन्होंने इस अधिकार को गन्ना समितियों को लौटाने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अजय सिंह ने की। पूर्व चेयरमैन जयवीर सिंह, योगेंद्र प्रमुख, मनोज शर्मा, मुनेश बाफर, विनोद प्रधान, नजाकत अली, मनोज सिंह, प्रमोद बालियान, सचिन सांगवान, संजय बावरा, अनिल सहारण, बिट्टू, राजकुमार तोमर, डोरीलाल शर्मा, मुस्तकीम, सलीम आदि शामिल रहे।

रोहटा। सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना में आयोजित सामान्य निकाय की बैठक में किसानों ने समस्याए

रोहटा। सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना में आयोजित सामान्य निकाय की बैठक में किसानों ने समस्याए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed