फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers created ruckus at Ganeshpur sugarcane purchasing center

Meerut News: गणेशपुर गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने किया हंगामा

Sun, 08 Dec 2024 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus at Ganeshpur sugarcane purchasing center
हस्तिनापुर। गांव गणेशपुर में स्थित टिकौला शुगर मिल के क्रय केंद्र पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए धरना दिया। मिल के महाप्रबंधक ने किसानों व कार्यकर्ताओं की समस्या सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समय खेतों में गन्ने की कटाई के बाद गेहूं की बुवाई जोरों पर चल रही है, परंतु किसानों को मानक के अनुसार गन्ना सप्लाई करने के लिए मिल से पर्ची नहीं मिल रही है। साथ ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली, क्रय केंद्र पर तौल बंद रखने, समय से पूर्व ही क्रय केंद्र बंद करने, मानक अनुसार कम इंडेंट जारी करने आदि समस्याओं को लेकर रोष व्यक्त किया। धरने के बीच पहुंचे टिकौला शुगर मिल के महाप्रबंधक सईम अंसार ने किसानों व कार्यकर्ताओं को शांत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें उक्त सभी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

यूनियन के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित त्यागी ने प्रतिदिन इंडेंट बढ़ाने की मांग की। महाप्रबंधक ने सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया और किसानों से साफ, स्वच्छ व ताजा गन्ना लाने की बात कही। धरने में पुनीत त्यागी, अंकित गुर्जर, नितिन त्यागी, प्रदीप, अमित, बिजेंद्र, रामकुमार यादव, श्रीकांत शर्मा, शेखर त्यागी, नरेंद्र, सौरभ पोसवाल, चंचल व अजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed