फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers create ruckus at the District Sugarcane Officer's office demanding to keep the sugarcane purchasing center intact.

Meerut News: गन्ना क्रय केंद्र यथावत रखने की मांग के लिए जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर किसानों का हंगामा

Tue, 22 Oct 2024 06:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus at the District Sugarcane Officer's office demanding to keep the sugarcane purchasing center intact.
रोहटा। जटपुरा गांव के किसानों ने सोमवार को अपने गांव के गन्ना क्रय केंद्र को यथावत रखने की मांग के लिए जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर हंगामा किया। डीसीओ के न मिलने पर मोबाइल पर वार्ता की। इसके बाद अपना मांग पत्र कार्यालय में दिया।
विज्ञापन

गांव जटपुरा में बजाज शुगर मिल किनौनी और खतौली चीनी मिल का एक-एक केंद्र संचालित है। जटपुरा केंद्र किनौनी मिल के सुरक्षित क्षेत्र में है। किसानों के बीच गांव में दो गुट बने हुए है। एक गुट किनौनी चीनी मिल के पक्ष में तो दूसरा गुट विरोध में है। वह गांव में किनौनी चीनी मिल का गन्ना केंद्र के स्थान पर दूसरी चीनी मिल का गन्ना केंद्र लगवाने पर अडिग हैं। वहीं, अधिकतर किसान खतौली के साथ साथ किनौनी चीनी मिल का गन्ना केंद्र भी यथावत रखना चाहते है। दोनों पक्षों में इस मुद्दे को लेकर जंग छिड़ी हुई है। जबकि जटपुरा गांव किनौनी मिल क्षेत्र के लिए सुरक्षित है।
विज्ञापन

सोमवार को किनौनी चीनी मिल के पक्ष में गन्ना केंद्र यथावत रखने की मांग को लेकर जटपुरा के किसान जिला अधिकारी से मिले और उसके बाद गन्ना भवन जाकर डीसीओ से मिलने का प्रयास किया। लेकिन डीसीओ के लखनऊ में होने के चलते मुलाकात नहीं हो पाई। किसान उप गन्ना आयुक्त से मिलने उनके कार्यालय गए लेकिन वह भी नहीं मिले। इससे किसान गुस्से में आ गए और हंगामा-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में किसानों की कर्मचारियों ने मोबाइल पर डीसीओ से वार्ता कराई। डीसीओ के आश्वासन पर किसान शांत हुए और कार्यालय में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जटपुरा बी गन्ना केंद्र को यथावत नहीं रखा तो किसान अधिकारियों का घेराव करने को मजबूर होंगे। किसी भी कीमत पर अन्य चीनी मिल को गन्ना नहीं देंगे। हंगामा करने वालों में भाकियू नेता प्रमोद राणा के नेतृत्व में किसान राजन राणा, सुनील, सुशील, संजय शर्मा, रविंद्र, अनिल, अजय सिंधु, कवरपाल, सुबोध शर्मा, संजय शर्मा, वीरेंद्र सिंह, सुधीर प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed