फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers create ruckus after getting discount at sugarcane purchasing center

Meerut News: किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली मिलने पर किया हंगामा

Sat, 01 Feb 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus after getting discount at sugarcane purchasing center
फलावदा। गांव मंदवाडी स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों द्वारा घटतौली पकड़े जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस और विधायक अतुल प्रधान मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। विधायक ने गन्ना विभाग के जिले के आला अधिकारियों से वार्ता की तथा गन्ना समिति सचिव को मौके पर बुलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव मंदवाड़ी के समीप स्थित खतौली शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने गन्ना केंद्र के संचालक को घटतौली करते हुए पकड़ लिया। इसे लेकर किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, विधायक अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर सकौती सहकारी समिति के डायरेक्टर राजेंद्र नागर भी पहुंचे।
विज्ञापन

किसान पवन प्रधान, अमित मोतला, मिंटू, शीशपाल, पंडित विजयपाल, सुशील, जयपाल आदि किसानों ने बताया कि गांव में खतौली गन्ना मिल का क्रय केंद्र है। गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात संचालक घटतौली कर रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र पर चार प्रतिशत तक की घटतौली की जा रही थी। किसानों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। विधायक अतुल प्रधान ने जिला गन्ना अधिकारी एवं गन्ना उपायुक्त आदि अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और गन्ना समिति सचिव को मौके पर बुलाकर कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed