फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers create ruckus after finding Mahmudpur Sikheda Cooperative Society locked

Meerut News: महमूदपुर सिखेड़ा सहकारी समिति में ताला लगा मिलने पर किसानों का हंगामा

Sat, 04 Apr 2026 09:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus after finding Mahmudpur Sikheda Cooperative Society locked
बहसूमा। महमूदपुर सिखेड़ा सहकारी समिति पर हंगामा करते किसानों की फोटो सूत्र संवाद
- शिकायत पर समिति सचिव ने फोन किया बंद, स्टाफ भी नहीं भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। कस्बा स्थित महमूदपुर सिखेड़ा सहकारी समिति पर शनिवार को किसान डाई व यूरिया खाद लेने पहुंचे तो समिति पर ताला लटके देख किसान भड़क गए। दोपहर 12:30 बजे तक भी कर्मचारी व सचिव नहीं पहुंचे तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामे की जानकारी पर समिति के चेयरमैन भूषण गुर्जर मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रबंध निदेशक अविनाश चौधरी को कॉल कर समिति में पहुंचे किसानों को खाद वितरण करने के निर्देश दिए। आरोप है कि समिति सचिव ने इसके बाद फोन बंद कर लिया और न ही स्टाफ को भेजा। इससे किसानों में समिति के प्रति रोष व्याप्त हो गया। समिति सचिव अविनाश चौधरी की कार्य प्रणाली से नाराज होकर किसानों ने समिति में घंटों जमकर हंगामा किया। नाराज किसानों ने सचिव के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि अक्सर समिति सचिव व स्टाफ समिति का ताला बंद कर गायब हो जाते हैं। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों ने तर्क दिया कि इस समय खेतों में खाद की सबसे अधिक जरूरत है लेकिन खाद नहीं मिलने से किसानों की फसल प्रभावित हो रही है। इस मामले में कई बार उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समिति के स्टाफ व सचिव ने समिति को नियमित रूप से नहीं खोला और किसानों के प्रति व्यवहार नहीं बदला तो वह समिति पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। हंगामा करने वालों में वेदपाल सिंह नागर, भूषण गुर्जर, जयकरण गुर्जर, बबलू राठी, महेश कुमार, ईश्वर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed