Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers climb water tank to demand higher sugarcane prices, stage protest

Meerut News: गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए टंकी पर चढ़े किसान, किया प्रदर्शन

Wed, 04 Nov 2026 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers climb water tank to demand higher sugarcane prices, stage protest
पानी टंकी से नीचे उतरने के लिए अपील करते पुलिस स्रोत संवाद
- गन्ने का भाव 700 रुपये करने की मांग, मिल चालू होने से पहले नए भाव की घोषणा
विज्ञापन

- बकाया भुगतान का ब्याज देने की मांग, मंत्री के लिखित आश्वासन पर अड़े किसान

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर (मेरठ)। गन्ने का भाव बढ़ाने और बकाया भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को गांव अलीपुर मोरना में किसानों का आंदोलन तेज हो गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित पानी की टंकी पर किसान शौकीन, बालू और आजाद समेत कई किसान चढ़ गए। किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करते हुए मांगें पूरी होने तक नीचे उतरने से इन्कार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाते हुए नीचे उतारने का प्रयास किया।
आंदोलनकारी किसानों ने गन्ने का भाव 700 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। उनका कहना है कि गन्ना मिलों के चालू होने से पहले ही सरकार नए गन्ना मूल्य की स्पष्ट घोषणा करे, ताकि किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके। साथ ही किसानों ने गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित करने और समाज में किसानों को सम्मान दिलाने की मांग भी की।
विज्ञापन

पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे कर रहे किसानों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक राज्य मंत्री दिनेश खटीक और गन्ना समिति के चेयरमैन विनोद भाटी मौके पर पहुंचकर मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन नहीं देते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ पंकज लवानिया, हस्तिनापुर थानाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने टंकी पर चढ़े किसानों को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने उनकी बात मानने से इन्कार कर दिया। नायब तहसीलदार कुलवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और किसानों से बात कर आंदोलन समाप्त कराने की कोशिश की। किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे और नीचे उतरने से इन्कार कर दिया।

टंकी पर बैठे किसान शौकीन ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक वह पानी की टंकी पर बैठकर धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे। साथ ही कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। भाव की घोषणा किए बिना ही गन्ने की खरीदारी प्रतिवर्ष की जाती है। किसान लगातार पिछड़ रहा है और उनकी आमदनी दोगुना करने के झूठे दावे किए जा रहे हैं। अब यह बर्दाश्त नहीं होगा। रात 10 बजे तक किसानों का टंकी पर प्रदर्शन जारी था। रात करीब 9:00 बजे एसडीएम संतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे और किसानों से नीचे उतरकर अपनी बात रखने को कहा, लेकिन किसान नहीं माने।

पानी टंकी से नीचे उतरने के लिए अपील करते पुलिस स्रोत संवाद

पानी टंकी से नीचे उतरने के लिए अपील करते पुलिस स्रोत संवाद

पानी टंकी से नीचे उतरने के लिए अपील करते पुलिस स्रोत संवाद

पानी टंकी से नीचे उतरने के लिए अपील करते पुलिस स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed