फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers are the strength and backbone of the RLD: Ramkishan

रालोद की ताकत और रीढ हैं किसान : रामकिशन

Fri, 10 Jul 2026 09:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 10 Jul 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers are the strength and backbone of the RLD: Ramkishan
दौराला में रालोद किसान प्रकोष्ठ की बैठक में विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) किसान प्रकोष्ठ की बैठक शुक्रवार को दौराला स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ रामकिशन पटेल ने कहा कि किसान रालोद की ताकत और रीढ़ हैं।
पार्टी हमेशा किसान, मजदूर और कमेरे वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों को संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी तरसपाल मलिक ने की। आयोजन क्षेत्र अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ चौधरी संजय पनवाड़ी के नेतृत्व में हुआ। बैठक में संगठन विस्तार, किसानों की समस्याओं और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर जनजागरण अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई। बिजली व्यवस्था, खाद की उपलब्धता, गन्ना मूल्य भुगतान, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और किसानों की कर्ज माफी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर सहमति बनी। चौधरी संजय पनवाड़ी के नेतृत्व में 29 सदस्यीय नई क्षेत्रीय कमेटी की घोषणा भी की गई। नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा किसानों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया गया। बैठक में किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णपाल राठी, सतेंद्र तोमर, अनिकेत भारद्वाज, अभिमन्यु ललसाना, बाबूराम प्रजापति, दिलप्रीत कोहली, सद्दाम खान, भूरा चिंदौड़ी, प्रवीण, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed