फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers anger over the harvesting of crops, young man was beaten to killed

फसल जलाने पर फूटा किसानों का गुस्सा, युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 02 Oct 2017 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 02 Oct 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers anger over the harvesting of crops, young man was beaten to killed
ईख की फसल जलाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर में चरथावल के गांव दूधली और पास के तीन गांवों के गन्ने के खेतों में रविवार दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। इसमें करीब 50 किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल नष्ट हो गई। इसी बीच किसी ने बताया कि आग लगने से पहले कुछ संदिग्ध लोगों को जंगल में देखा गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने जंगल को घेर कर उनकी तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो उसने उन पर फायरिंग कर दी। आक्रोशित भीड़ ने उसे दबोच लिया और जमकर पीटने के बाद बाइक से कुचल दिया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


किसानों ने कहा कि इसी तरह कोई फसल जलाता रहा तो नुकसान की भरपाई कौन करेगा। किसानों ने कहा कि इस तरह तो किसानों की मेहनत की कमाई पर पानी फिर जाएगा। किसानों ने प्रशासन से शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर सड़कों पर उतरने के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन


बिरालसी क्षेत्र के गुनियाजुड्डी निवासी प्रमोद सैनी ने कहा कि आसपास गांवों में अचानक आग की घटना से किसान परेशान और हैरान है। उनके गांव के दर्जनों किसानों के खेत में सैकड़ों बीघा आग लगा दी। प्रमोद सैनी, राजेंद्र सिंह, प्रवेंद्र, ब्रजपाल, मेघपाल, पप्पन, श्रीपाल इसके अलावा कान्हाहेड़ी गांव के लक्ष्मीचंद, श्याम सिंह तेल्लू की ईंख की फसल फूंक दी। दूधली के दीप राणा ने बताया कि चोटी कटने की तरह ईंखों में आग की खबर फैली। किसानों का गुस्सा स्वाभाविक था। उनके गांव में कर्ण सिंह, कुलदीप, नेपाल सिंह, रामभूल बाबा, सुमित, कृष्णपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, उदय सिंह की ईंख में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। इसी गांव से सटे न्यामू में सुरेंद्र, इस्लाम, सगीर, अब्बास, कमालू के ईख जलाए गए। इससे आसपास के गांवों में दहशत पसर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : बेटे ने जमीन की खातिर मां को पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी को घर से निकाला

किसानों में था भारी गुस्सा

Farmers anger over the harvesting of crops, young man was beaten to killed
युवक को पीट-पीटकर मार डाला

वहीं, कई गांवों में ईख की फसल फूंकने की घटना के बाद किसानों में भारी गुस्सा था। एक युवक की पिटाई के बाद जिला मुख्यालय से पुरकाजी, छपार, तितावी समेत कई थानों की फोर्स को मौके पर पहुंचने कर संदेश प्रचारित किया गया। प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को संभाला। मामला काबू में आने पर बाहरी फोर्स को आने के मना किया गया। खुफिया विभाग की टीम गांवों में घटना का जायजा लेती रही।  

भीड़ के गुस्से का शिकार हो गया संदिग्ध      
दूधली में गुस्साए किसान खेतों में आरोपियों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान संदिग्ध युवक द्वारा फायरिंग की करतूत पर भीड़ भड़क गई। वह पिटाई से बेसुध होकर मौके पर गिर गया। इसके बाद ही ईंख में आग लगाने की वारदात से परदा उठ पाएगा।     

ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर लगाते रहे आग 
ग्रामीणों का कहना है कि अराजक तत्व ईख की परिपक्व फसलों में ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल आदि लेकर छिड़कते रहे और आग लगाते रहे। हालांकि लोगों को इस घटना में पूरा गैंग संक्रिय होने की आशंका है। गांवों में रात में खेतों में पहरा लगाने का एलान किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed