फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers' 20 bigha sugarcane crop burnt

Meerut News: किसानों की 20 बीघा गन्ने की फसल जली

Fri, 14 Feb 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers' 20 bigha sugarcane crop burnt
रोहटा/फलावदा। गांव रोहटा और पिलौना के जंगल में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने व चिंगारी के कारण आग लगने से करीब 20 बीघा गन्ने की फसल जल गई। गांव रोहटा निवासी बिरेंद्र पुत्र कृष्णपाल सिंह की रोहटा बिजलीघर से पास स्थित खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बुधवार रात अचानक तार टूटकर बिरेंद्र के खेतों में जा गिरा। इसके चलते 15 बीघा गन्ने की फसल जल गई। सुबह खेतों मे पहुंचें किसानों ने किसी तरह आग काे बुझाया। बिरेंद्र ने थाने में बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, फलावदा क्षेत्र के गांव बहजादका निवासी अमित और रविंद्र ने गांव पिलौना के जंगल में गन्ने की फसल बो रखी है। इन दोनों ने बताया कि खेत के ऊपर से 11 हजार की लाइन गुजर रही है। बृहस्पतिवार को तारों से उठी चिंगारी के कारण गन्ने की फसल में आग लग गई। आग लगने से उनकी करीब पांच बीघा फसल जल गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed