यूपी: जहरीला पदार्थ खाकर किसान ने की आत्महत्या, तीन साल से बिल्डर से चल रहा था विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के कंकरखेड़ा में बेची गई जमीन के रेट को लेकर बिल्डर से चल रहे विवाद में एक किसान ने रविवार देर रात जहर खाकर जान दे दी। किसान के परिजनों ने आरोपी बिल्डर के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव नंगलाताशी निवासी किसान कमल सिंह (65) पुत्र शंकर लाल किसान था। उसकी कंकरखेड़ा में खेती की जमीन थी। तीन साल पहले कमल सिंह ने खेती की करीब 3290 वर्ग मीटर जमीन क्षेत्र के एक बिल्डर को 52 सौ रुपये वर्गमीटर के हिसाब से बेची थी।
परिजनों का आरोप है कि शुरुआत से ही बिल्डर पैसों को लेकर आनाकानी कर रहा था। बाद में बिल्डर किसान को 32 सौ रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से पेमेंट करने लगा, जिसे लेने से किसान ने मना कर दिया। उसके हिसाब से जमीन 1.87 करोड़ रुपये की बैठ रही थी। जबकि बिल्डर के हिसाब से रेट दूसरे थे।
आरोप है कि रविवार को किसान पेमेंट के लिए बिल्डर के पास गया। लेकिन उसने बात करने से इंकार कर दिया। किसान ने फोन पर संपर्क किया। दोनों में लंबी वार्ता हुई। जिसके बाद भी बिल्डर ने 32 सौ रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से ही पेमेंट देने की बात कही। फोन पर ही दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद किसान ने जहर खा लिया।
परिजनों ने उसे उपचार के लिए कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जांच की जा रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।