फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmer s murder in bijoli farm

बिजौली में खेत पर गए किसान की गला रेतकर हत्या

Sat, 18 Jul 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
farmer s murder in bijoli farm
बिजौली में खेत पर गए किसान की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

खरखौदा। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बिजौली में शुक्रवार को खेत पर गए ग्रामीणकी गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा ने बताया कि गांव बिजौली निवासी राजू (50) पुत्र लखपत अविवाहित था। वह अक्सर सुबह खेत पर जाता और शाम को लौटता था। वह आज सुबह करीब सात बजे फफूंडा संपर्क मार्ग स्थित खेत पर गया। वह रात में करीब दस बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजन तलाश करने खेत पर पहुंचे। वहां नलकूप के समीप पेड़ के नीचे चारपाई पर राजू का लहूलुहान शव पड़ा था। उसके भाई देवकरण ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि राजू के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए तथा बाद में गला रेता गया। शक है कि वारदात अपराह्न करीब तीन बजे की गई। एकांत होने के कारण कोई ग्रामीण वहां नहीं पहुंचा। जिस कारण वारदात की जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक के भाई देवकरण ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

किन्नरों के साथ आता-जाता था राजू
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा के अनुसार आसपास जानकारी की गई तो पता चला कि राजू खेती करने के साथ किन्नरों संग भी गाने बजाने के लिए जाता था। हालांकि परिजनों ने बताया कि राजू का किसी से भी कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed