फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmars wait for kisan samman nidhi

सम्मान निधि की बाट जोह रहे किसान

Sun, 05 Jan 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
farmars wait for kisan samman nidhi
सरूरपुर। किसानों के हित के लिए जारी प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ न मिलने से किसानों में बेचैनी बढ़ गई है। आठ बीघे से नीचे की काश्त वाले किसान लेखपाल के पास खतौनी, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक जमा कर खाते में रुपये आने का इंतजार करते रहे। लेकिन अब तक धनराशि खाते में नहीं आने से मायूस हैं। किसानों ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कई किसानों के खाते में दो से तीन किस्त तक पहुंच चुकी हैं। वहीं, कुछ किसान ऐसे भी हैं जो पहले किस्त की बाट जोह रहे हैं। किसानों के मुताबिक उन्होंने तहसील से लेकर बैंक तक कई बार चक्कर लगा लिए हैं। इतना हीं नहीं कुछ किसानों ने दो से तीन बाद भी दस्तावेज जमा कर दिए हैं। फिर भी उन्हें किसान सम्मान निधि नहीं मिल पा रही है। जसड़ सुल्तान नगर निवासी मुजम्मिल, पंकज चिंदौड़ी, यामीन दमगढ़ी, नीरज पूठ, संसार सिंह आदि ने बताया कि किसान सम्मान निधि का रुपया अब तक खाते में नहीं आया है। जबकि अभी जल्दी में आवेदन करने वाले किसानों के खातों में किस्त पहुंच गई है। किसानों का कहना है कि लाभ के लिए बैंक और तहसील के चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं। गांव डूंगर संजय ने बताया किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलने से बहुत निराशा हुई हैं। अधिकारियों की लापरवाही के कारण किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। हर्रा निवासी अबरार ने बताया कि किसान सम्मान निधि के लिए बैंक का चक्कर लगा-लगा कर थक गए। कोई सुनने को तैयार नहीं है। वहीं, बीडीओ सरूरपुर विरेंद्र सिंह के मुताबिक किसानों के आधार और खाते में समान नहीं होने से सत्यापन नहीं होने के चलते किस्त नहीं पहुंच सकी है। सरकार की योजना तहत पात्र सभी किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed