{"_id":"68c2efa44858e2fbc2029b38","slug":"farheen-and-shalu-saifi-first-in-poster-competition-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109625-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर प्रतियोगिता में फरहीन और शालू सैफी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर प्रतियोगिता में फरहीन और शालू सैफी प्रथम
विज्ञापन
सरधना। संत जोसेफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में पदगायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान
सरधना। संत जोसेफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को हिंदी सप्ताह के अंतर्गत पद गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता और पद गायन में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पोस्टर प्रतियोगिता में फरहीन और शालू सैफी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंचल द्वितीय और ज्योति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पद गायन प्रतियोगिता में अजरा ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और फरहीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका पूजा शर्मा और सोनिया ने निभाई। मंच संचालन महेश पालीवाल द्वारा किया गया।
काव्य पाठ में कुल 13 छात्राओं ने भाग लिया। आठ छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्राचार्या प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लूईस ने विजयी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं तथा सस्वर गायन और सुंदर काव्य पाठ के लिए सभी प्रतिभागियों की मुक्त कंठ से सराहना की।