फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fare of AC buses from Meerut to Lucknow reduced by Rs 170

Meerut News: 170 रुपये कम हुआ मेरठ से लखनऊ की एसी बसों का किराया

Thu, 27 Mar 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Fare of AC buses from Meerut to Lucknow reduced by Rs 170
इकरार अहमद..... शराब गेट बस स्टैंड से लखनऊ के लिए जाती एयर कंडीशन बस।
- सोहराब गेट से एक और मेरठ डिपो से चलती हैं दो बसें
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सरकार ने मेरठ से लखनऊ तक चलने वाली उप्र प्रदेश परिवहन की जनरथ वातानुकूलित बसों में यात्री किराया कम कर दिया है। सरकार ने यह निर्णय तीन दिन पहले ही एसी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए लिया है।
मेरठ से चार वातानुकूलित बस लखनऊ जाने वाले यात्रियों को मिलती हैं। इनमें एक बस सोहराब गेट डिपो से शाम पांच बजे लखनऊ के लिए रवाना होती है। सहारनपुर से मेरठ के रास्ते लखनऊ जाने वाली एसी जनरथ बस भी शाम लगभग सात बजे सोहराब गेट डिपो से मिलती है। मेरठ डिपो यानी भैसाली बस अड्डे से लखनऊ के लिए एक एसी बस शाम छह बजे और दूसरी एसी बस शाम आठ बजे चलती है। सोहराब गेट से लखनऊ जाने वाली जनरथ वातानुकूलित बस चालक शोभित कुमार ने बताया कि यह बस लखनऊ से मेरठ के लिए भी शाम पांच बजे ही चलती है। दो-दिन से गर्मी बढ़ने के कारण यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। किराया कम किए जाने का असर भी बसों में दिखने लगा है।
विज्ञापन


वातानुकूलित बस का मेरठ से लखनऊ का किराया
पूर्व में अब
1084 रुपये 914 रुपये
साधारण बस का मेरठ से लखनऊ तक का किराया
प्रति यात्री - 725 रु.

मेरठ से लखनऊ के लिए चलने वाली जनरथ वातानुकूलित बसें पूरी तरह अपडेट हैं। इन बसों में यात्रा करने के लिए यात्री मैनुअल के साथ-साथ ऑनलाइन टिकट यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आसिफ अली, डिपो प्रभारी सोहराब गेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed