{"_id":"5ec7de9c8ebc3e90b57ab693","slug":"famous-poet-dr-nawaz-deobandi-s-album-released-in-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्ध शायर डॉ. नवाज देवबंदी की एलबम रिलीज, हजरत शेख अब्दुल्लाह अल बर्नी का किया शुक्रिया अदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसिद्ध शायर डॉ. नवाज देवबंदी की एलबम रिलीज, हजरत शेख अब्दुल्लाह अल बर्नी का किया शुक्रिया अदा
Fri, 22 May 2020 07:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 May 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
प्रसिद्ध शायर डॉ. नवाज देवबंदी की एलबम अरब में रिलीज
- फोटो : अमर उजाला
उर्दू को आम लोगों की विरासत बनाने वाले प्रसिद्ध शायर डॉ. नवाज देवबंदी की नातिया कलाम की एलबम जिक्र-ए-खैरुल बशर को अरब के प्रसिद्ध शहर मदीना मुनव्वरा से यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया।
विज्ञापन
डॉ. नवाज देवबंदी की खूबसूरत आवाज में पढ़ी गई नात-ए-पाक अस्सलाम-अस्सलाम मुल्क ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खासी शोहरत बटोर चुकी है। नवाज साहब की नई नात की एलबम यू-ट्यूब पर धमाल मचा रही है। शुक्रवार को जिक्र-ए-खैरुल बशर के नाम से इस एलबम को अरब के शहर मदीना मुनव्वरा से हजरत शेख मुफ्ती अब्दुल्लाह अल बर्नी ने इसे यू-ट्यूब पर रिलीज किया है। जिसमें डॉ. नवाज ने जिक्र-ए-खैरुल बशर है और मैं हूं, खुशबुओं का सफर है और मैं हूं को अपनी आवाज में पढ़ा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मशहूर शायर के नाम एक और उपलब्धि, पाक की पत्रिका ने डॉ. नवाज पर प्रकाशित किया विशेषांक
विज्ञापन
पैगंबर मोहम्मद साहब के शहर मदीना से अपनी नात की एलबम रिलीज होने पर डॉ. नवाज देवबंदी बेहद खुश हैं और अल्लाह ताआला के शुक्र गुजार भी हैं कि रमजान के मुबारक महीने में पाक सरजमीन से उनकी आवाज में एलबम रिलीज हुई है।
उन्होंने कहा कि मैं खुद को गुनहगार मानता हूं, लेकिन अल्लाह के रसूल की शान में मुझसे जो अशआर निकलते हैं उससे दिल को बहुत सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि वह इन अशआर को अपनी निजात और मगफिरत का रास्ता मानते हैं। इसके साथ ही डॉ. नवाज देवबंदी ने एलबम रिलीज करने वाले हजरत शेख अब्दुल्लाह अल बर्नी का शुक्रिया अदा किया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/