{"_id":"5ebc2a6b8ebc3e908a717b6e","slug":"pak-magazine-published-special-issue-on-dr-nawaz-saharanpur-news-mrt481659395","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर शायर के नाम एक और उपलब्धि, पाक की पत्रिका ने डॉ. नवाज पर प्रकाशित किया विशेषांक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशहूर शायर के नाम एक और उपलब्धि, पाक की पत्रिका ने डॉ. नवाज पर प्रकाशित किया विशेषांक
Thu, 14 May 2020 07:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
मशहूर शायर डॉ. नवाज देवबंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदबी मंचों की जान और खूबसूरत शायरी की पहचान मशहूर शायर डॉ. नवाज देवबंदी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में प्रसिद्ध साहित्यिक पत्रिका चहार सू ने मई माह का विशेषांक डॉ. नवाज के नाम से प्रकाशित किया है, साथ ही कवर पेज पर उनका फोटो भी छापा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के रावलपिंडी से प्रकाशित होने वाली प्रसिद्ध पत्रिका चहार सू ने अपना मई माह का अंक डॉ. नवाज देवबंदी के नाम किया है। जिसमें देवबंदी की शानदार गजलों और नज्मों को प्रकाशित किया गया है। यही नहीं शिक्षा खासकर बेटियों की तालीम को लेकर देवबंदी की खिदमात को भी पत्रिका ने सराहा है। इसके साथ ही विशेषांक में डॉ. नवाज का इंटरव्यू भी शामिल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब से पैदल अपने घर बिहार जा रहे मजदूरों को बस ने कुचला, छह की मौत, चार गंभीर घायल
विज्ञापन
डॉ. नवाज देवबंदी कहते हैं कि पत्रिका के मुख्य संपादक गुलजार जावेद के वह आभारी हैं जिन्होंने बिना किसी जान पहचान और ताल्लुक के उन्हें इतनी इज्जत दी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रसिद्ध लेखक डॉ. अलिफ नाजिम ने उनके जीवन और शायरी पर दुनियाभर के करीब सौ से ज्यादा साहित्यकारों के लेख जमा किए हैं। जिन्हें जर्रानवाजी नाम से प्रकाशित होने वाली पुस्तक में छापा जाएगा।
वहीं, डॉ. नवाज की इस उपलब्धि पर देशभर के साहित्यकारों ने उन्हें ऑनलाइन मुबारकबाद दी है। इंटरनेशनल कलम फाउंडेशन की ओर से तकरीब-ए-पजीराई शीर्षक से देवबंदी के सम्मान में ऑनलाइन कार्यक्रम किया गया। जिसमें हैदराबाद के प्रसिद्ध शायर डॉ. रऊफ खैर, प्रसिद्ध कहानीकार डॉ. रेनू बहल, मलिकजादा जावेद, डॉ. उबैद इकबाल आसिम और सुभाष गुप्ता शफीक ने डॉ. नवाज को मुबारकबाद पेश की। अध्यक्षता डॉ. रऊफ खैर व संचालन अब्दुल्ला नवाज ने किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/