फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family members with injured woman to ssp office

एंबुलेंस में घायल महिला को SSP ऑफिस लेकर पहुंचे परिजन

Sat, 06 Jan 2018 01:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 06 Jan 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
Family members with injured woman to ssp office
एंबुलेंस में घायल महिला और साइड में एसएसपी मंजिल सैनी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ जिले में गोली लगने से घायल महिला को एंबुलेंस में लेकर उसके परिवार वाले एसएसपी ऑफिस पहुंच गए। आरोप है दोनों हमलावर जेल चले गए, लेकिन उनके परिजन समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। बृहस्पतिवार को आरोपियों ने घर पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन


पढ़ें : भाजपा नेता को दूसरे समुदाय के युवकों ने पीटा, सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन


लिसाड़ीगेट के फतेहउल्लापुर निवासी शाहिद की पत्नी जुबैदा को 19 दिसंबर को पेट में गोली लगी थी। आरोपी आरिफ और शहजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपियों ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से दोनों जेल चले गए थे। आरोप है कि आरोपियों के परिजनों ने देर रात शाहिद के घर पर धावा बोला। साथ ही धमकी दी कि अगर आरिफ व शहजाद के खिलाफ बयान दिया तो खूनखराबा होगा। आरोपियों ने लूटपाट और परिवार के साथ मारपीट भी की। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को पीड़ित एसएसपी ऑफिस पहुंचे। जहां पर उन्होंने जमकर हंगामा किया, लेकिन पुलिस अधिकारी के न मिलने पर शिकायती पत्र देकर लौट गए। इस दौरान अफवाह रही कि पीड़ित परिवार केरोसिन लेकर पहुंचा है। पुलिस ने उनकी तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed