फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family members rushed to collect the woman's body on the collectorate

कलेक्ट्रेट के बाहर महिला का शव रखा

Sun, 06 Sep 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Family members rushed to collect the woman's body on the collectorate
कलक्ट्रेट पर महिला का शव लेकर पहुंचे परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। रजपुरा में गला दबाकर की गई विवाहिता की हत्या के मामले में शनिवार को मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग महिला के शव को एंबुलेंस से कलक्ट्रेट के गेट तक ले गए। पुलिस ने एंबुलेंस को बाहर ही रुकवा दिया। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत किया।
सिविल लाइन क्षेत्र के संजय नगर निवासी सूरज कुमार की पुत्री शिवानी ने इसी साल मार्च में प्रेमी बहचोला निवासी संदीप से शादी की थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही संदीप, उसकी मां, संदीप का चाचा दहेज की मांग को लेकर शिवानी को परेशान कर रहे थे। एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर विवाहिता को बेरहमी से मारा पीटा जाता था। आरोप है कि शुक्रवार देर शाम ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। पड़ोस के लोगों ने मायके पक्ष को सूचना दी। विवाहिता का पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग एंबुलेंस में महिला का शव रखकर कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां पुलिस ने रोक दिया। मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि गंगानगर थाने में विवाहिता के पति संदीप, सास समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिविल लाइन पूनम सिरोही का कहना है कि महिला की मौत का मामला गंगानगर क्षेत्र का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed