फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family attacked due to enmity, four injured

Meerut News: रंजिश में परिवार पर हमला, चार घायल

Fri, 27 Mar 2026 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Family attacked due to enmity, four injured
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी समीर पुत्र साकिर के परिवार पर गांव निवासी आरोपी फैसल, महकार और समीर ने रंजिश के चलते हमला कर दिया। हमले में समीर, साकिर, आलिम व जैद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित समीर ने बताया कि आरोपी उससे किसी बात पर रंजिश रखते हैं। बृहस्पतिवार की रात वह अपने घर के घर के बाहर खड़ा था। आरोपी लाठी डंडे लेकर पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बचाव में आए उसके परिजनों को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। आरोप है कि उसके पिता साकिर दिव्यांग हैं। आरोपियों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed