{"_id":"5e615c608ebc3ef4087c4a6b","slug":"false-settlement-in-case-of-assault-meerut-news-mrt4723735191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामले में झूठा समझौतानामा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के मामले में झूठा समझौतानामा लगाया
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शर्मा नगर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बृहस्पतिवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब एक पक्ष ने थाने पहुंचकर मामले में झूठा समझौतानामा लगाए जाने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इसके बाद वे तहरीर देकर लौट गए।
शर्मा नगर में बुधवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। एक पक्ष ने घर में घुसकर महिलाओं के कपड़े फाड़ने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाया। वहीं, दूसरे पक्ष ने बीच रास्ते में रोककर सिख समुदाय के एक युवक की पगड़ी उतारकर बाल काटने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर मारपीट की। करीब 10 मिनट दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी हुआ। जिससे आसपास के लोगों में खलबली मच गई। मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों की ओर से काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। कई घंटे हंगामा होता रहा। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर लिखकर दे दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर शेष को लौटा दिया था। बृहस्पतिवार सुबह एक पक्ष थाने आया और हंगामा करने लगा। उनका आरोप था कि जब उनकी ओर से समझौता नहीं किया गया तो फिर पुलिस कैसे समझौता करा सकती है? उनके साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट हुई है। ऐसे में उनकी ओर से मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। काफी देर थाने में गहमा-गहमी होती रही। पुलिस ने बाद में तहरीर लेकर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाकर लौटा दिया। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि एक पक्ष ने थाने आकर दोबारा तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।